कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

कासगंज। जिला काग्रेस कमेटी विधि विभाग कासगंज द्वारा सोमवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू की जयन्ती मनाई गई।

दिनांक 14 नवम्बर 2022 को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येन्द्र पाल सिंह बैस एडवोकेट ने अपने कार्यालय पर अधिवक्ता साथियों के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अरपित किये गये। चेयरमैन सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होने भारत को एक समृद्ध शक्तिशाली औधोगिक देश के रूप में स्थापित किया। प. नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे, इसलिए आज के दिन को वाल दिवस के रूप में भी बनाया जाता है।

इस दौरान मुमताज अली उर्फ बबलू, केशव मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, शिवम भारद्वाज, अनूप यादव, गुलशन सिंह, विकास, अनीता भारद्वाज, दीपांजली शर्मा, दिनेश, शाहनवाज हैदर, अब्दुल माबूद, मधुर वशिष्ठ, आर्दश राठौर, निशात कामिल, मौ. तारिक अली, धर्मेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिसोदिया, शशिकान्त पचौरी, अन्जुम राहत आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।