इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक हुई संपन्न॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील बांसी अंतर्गत नगरपालिका परिषद सभागार में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष के पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में संगठन के तहसील कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडेय व शैलेन्द्र पंडित को संरक्षक के रूप में चुना गया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह के साथ सत्येंद्र उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। तत्पश्चात् बांसी तहसील अध्यक्ष जय गोविन्द साहू, तहसील उपाध्यक्ष राम अशीष दूबे व राम कुमार वर्मा, तहसील संगठन मंत्री महमूद अली, दुर्गेश मूर्तिकार व संदीप यादव, और संगठन महामंत्री विकास शुक्ला को मनोनीत करते हुए वरिष्ट अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह एडवोकेट को विधिक सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में उक्त पदाधिकारियों के अलावा संगठन के सदस्य ऋतिक श्रीवास्तव,असगर अली फैजी, प्रमोद तिवारी,विक्रम यादव, तौफीक खान,विनय पांडेय,प्रवीस कुमार आदि उपस्थित रहे।