एंबुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव

गोंडा।डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही एक महिला ने एंबुलेंस-108 में बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एंबुलेंस-108 के कर्मचारियों को क्षेत्र के गांव वरडांड निवासिनी 27 वर्षीय सुनीता पत्नी विजय कुमार को डिलीवरी हेतु ले जाने के लिए सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर ईश्वर नंद कुट्टी इटियाथोक लोकेशन की डायल 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी गाड़ी लेकर गांव में पहुंचे और महिला को प्रसव हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए साथ लेकर चल दिए। बताया गया है कि प्रसव पीड़ा के चलते महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संजय यादव व पायलट मित्रसेन यादव ने एंबुलेंस में उपलब्ध संसाधनों की सहायता से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। डिलीवरी के बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए गए हैं। मौके पर आशा कार्यकत्री नीता वर्मा मौजूद रहीं।