बल्दीराय में एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

*एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण*

*बल्दीराय में धान खरीद के तीसरे दिन नहीं हुई बोहनी*

बल्दीराय,सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र में धान खरीद के तीसरे दिन भी आज नहीं हुई बोहनी।धान खरीद के तीसरे दिन क्रय केंद्रों पर कांटा बांट लगाकर खरीद करने के लिए कर्मचारी डटे रहे लेकिन धान बेंचने के लिए किसान केंद्र तक नहीं पहुंचे।एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को लोगों से संपर्क कर लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं।एसडीएम बल्दीराय महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव धान खरीद केंद्र साधन सहकारी समिति बघौना व देहली बाजार पर पहुंचे। वहां उन्होंने धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य 2040 रुपये का भुगतान करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। कहा कि टोकन किसानों को समय पर मिलने चाहिए। साथ ही सरकार से जो भी किसानों को सुविधाएं मिलती हैं,वह सभी सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराई जाए। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है,उसके अनुरूप धान की खरीद करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से संपर्क करके अधिक से अधिक धान खरीद की जाए।