सुल्तानपुर भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट

*सुल्तानपुर भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट...*

*बाहुबली ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू व उनके समर्थकों पर जानलेवा हमले में हुआ वारंट, हड़कंप...*

*सुल्तानपुर:-* अयोध्या जिले की एडीजे तृतीय ने अदालत में पेश न होने पर एक नवंबर को सरकार बनाम जैनेंद्र शर्मा मुकदमे में भाजपा विधायक विनोद सिंह के खिलाफ एनबी डब्लू वारंट जारी किया है। वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के खिलाफ भी समन जारी हुआ है।ब्लाक प्रमुख मोनू सिंह पर पेशी के दौरान हमले में मोनू सिंह,राज कुमार व मनोज घायल हुए थे।दूसरे पक्ष से एक की मौत हो गई थी।साथ ही अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि 18 जुलाई के बाद से कोई स्थगन संबंधी आदेश पत्रावली पर नही है।वारंट का पालन कराते हुए 05 नवंबर को पत्रावली पेश होने का आदेश दिया है।