दीपावली मिलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा हर्षोल्लास से सँपन्न।

दुर्ग छत्तीसगढ़ /दीपावली मिलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा हर्षोल्लास से सँपन्न।दीपावली मिलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा भाई दुज 27 अक्टूबर को श्री चित्रगुप्त मँदिर एवं साँस्कृतिक भवन कसारीडीह मे हर्षोल्लास से सँपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान की पूजा मुख्य अतिथि एवं मुख्य यजमान डाँ. प्रशांत श्रीवास्तव (डीन, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग,) एवं उनकी धर्मपत्नी डाँ. श्रीमती सरिता श्रीवास्तव के द्वारा एवं सभी कायस्थ जनों के गरिमामय उपस्थिति के साथ सँपन्न हुआ, ।तत्पश्चात मँचस्थ अतिथियों का स्वागत क्रमशः डाँ. प्रशांत का राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष कायस्थ सभा, डाँ. श्रीमती सरिता श्रीवास्तव का महिला मँडल के सदस्यों द्वारा, एवं मँचस्थ अतिथियों राधेश्याम जी, रघुनंदन लाल जी, राजेन्द्र जी एवं राजेश जी का क्रमशः असित, मनोज, सुमित, प्रशांत श्रीवास्तव कायस्थ सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने अमेरिका के विश्वविद्यालयों के प्रवास के अनुभव एवं सामाजिक सँस्कृति के बारे मे बताया साथ ही सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशाँसा की।डाँ. श्रीमती सरिता श्रीवास्तव सभी युवा वर्ग को अपने प्रतिभा को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा साथ ही अपने कत्थक नृत्य के गुरु बिरजू महाराज द्वारा बताए बँद को सुनाया।

इस अवसर राजनारायण श्रीवास्तव द्वारा रचित काव्य सँग्रह *गुलदस्ता * का विमोचन मँचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।तत्पश्चात राजनारायण जी को साल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तव , उत्कर्ष, सँजय श्रीवास्तव द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का सभा के सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आर. के. वर्मा ,(सँरक्षक,एवं प्रमुख सहयोगी), राधेश्याम जी, रघुनंदन लाल जी, सँरक्षक गण, कायस्थ सभा के अध्यक्ष राजेश जी उपाध्यक्ष राजेंद्र जी ,सँजीव जी, कोषाध्यक्ष राकेश जी, सचिव गण हर्षवर्धन, सुमित, मनोज, सास्कृतिक सचिव प्रशांत जी , भवन प्रभारी असित, अन्य पदाधिकारी आनंद, विवेक, विजेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप बक्शी, एस. के.सहाय,आदि महिला मँडल से श्रीमती नीलीमा, स्वाती, पद्मा , एवं अराधना खरे ,प्रमुख कायस्थ जन नरेंद्र, धीरेन्द्र खरे, चँद्रेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, समर्थ श्रीवास्तव, अविनाश चँद्र श्रीवास्तव, यशवंत, श्रीवास्तव , पी के श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,कायस्थ परिवार की महिलाएँ श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, मधुलिका श्रीवास्तव,नूपुर श्रीवास्तव एवं बच्चों सहित भारी संख्या में कायस्थ परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम सँचालन प्रशाँत श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी सचिव सुमित श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।