थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में हुये ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपीगण पुलिस के हत्थे चढे

आरोपीगणो के कब्जे से 9000/- रु. नगद व एक छोटा हाथी एक पल्सर मोटरसायकल व ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर 83.280 कि०ग्रा० जप्त किया गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.10.2022 को प्रार्थी कमलेश कुमार कुशवाहा पिता स्व० विश्राम सागर कुशवाहा निवासी ग्राम सरना का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर मेरे देख रेख में 10 नग ट्रांसफार्मर रखा गया था 01 नया ट्रांसफार्मर था कुल 11 ट्रांसफार्मर था कि दिनांक 26.10.2022 के सुबह देखा तो ट्रांसफार्मर नही था जिसमे 3 ट्रांसफार्मर बिना कॉपर वाला और 2 ट्रांसफार्मर कॉपर वाला था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्र० 154 / 2022 धारा 379 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक झा के मार्गदर्शन में निरीक्षक बाजीलाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में लगातार पतासाजी की गयी तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर मामले के आरोपीगण 01. दयाशंकर पिता बासदेव कुशवाहा जाति कोईर उम्र 29 वर्ष साकिन हरिगवां मंगरहरपारा थाना रघुनाथनगर 02 मोहम्मद मुख्तार पिता रमजान जाति मुसलमान उम्र 33 वर्ष साकिन दुद्धी रामनगर थाना दुखी जिला सोनभद्र उ0प्र0 03. मोहम्मद इस्लाम पिता मुस्तकिम खान जाति मुसलमान उम्र 28 वर्ष साकिन दुद्धी रामनगर थाना दुद्धी जिला सोनभद्र उ०प्र० को दिनांक 28.10.2022 को पकड़कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, छोटा हाथी व ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर 83,280 कि०ग्रा० तथा 9000रु नगद को बरामद किया गया है एवं तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक बाजीलाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक ललित एक्का. प्र0आर0 324 विनोद केरकेट्टा, आर0 मनोज गुप्ता, अशोक गोयल, शत्रुधन सिंह, सैनिक अरुण पटेल सक्रिय रहे।