राज्योत्सव की तैयारी हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी आयोजित*

कांकेर / राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला मुख्यालय कांकेर में 01 नवंबर को राज्य उत्सव का आयोजन किया जायेगा। राज्योत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक ली तथा उन्हें दायित्व सौंपे। राज्योत्सव का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुचारू संचालन के लिए अपर कलेक्टर एस. अहिरवार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों -आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यानिकी, जिला पंचायत, नगरीय प्रशासन, पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें।

राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र छपाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था पुलिस विभाग, टेंट स्टेज माइक एवं बेरिकेड्स की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग, विद्युत व्यवस्था विद्युत मंडल, जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जनसंपर्क विभाग, शाल श्रीफल, मोमेंटो की व्यवस्था खनिज विभाग, स्वल्पहार की व्यवस्था खाद्य विभाग, पेयजल, फायर ब्रिगेड एव साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका, आमंत्रण कार्ड वितरण प्रोटोकाल अधिकारी को जिम्मेदारी दिया गया है।