ग्रामीणों ने बाढ़ राहत सामग्री लेने से किया इन्कार, शासन-प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील डुमरियागंज अंतर्गत पेड़रियाजीत ग्रामवासियों ने सरकार द्वारा दिए गए बाढ़ राहत सामग्री को लेने से इंकार कर दिया है। बताते चलें कि इस बार जनपद सिद्धार्थनगर में राप्ती व बूढ़ी राप्ती नदियों ने बाढ़ का ऐसा कहर ढाया कि क?ई गांवों के लोग घर से बेघर हो गए। वहीं कुछ लोग अपने घरों के छतों पर पनाह लेकर खाने बनाने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों के अनुसार उनके इस मुश्किल घड़ी में शासन प्रशासन के किसी व्यक्ति ने उनका हाल? नही जाना। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को जब वोट चाहिए होता है तब आते हैं,मगर यहां की जनता जब मुश्किल में पड़ी तो कोई नहीं आया यहां तक कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद अभी भी कोई नहीं आया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगर मदद ही करनी है तो हमे लाई व चने नहीं चाहिए बल्कि बांध चाहिए, बांध बनवाया जाए। वरना बांध नहीं तो वोट नहीं और जब तक बांध नहीं बनता हमे यह लाईऔर चने नहीं चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर शासन-प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए।