अयोध्या जी में दीप उत्सव को लेकर डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण 


गोंडा।आगामी दीपावली के दिन अयोध्या जी में सत्रह लाख दीपों का दीप उत्सव होना है जो पूरे विश्व में रिकॉर्ड बनाएगा। इस दीपोत्सव में भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।इसके लिए अयोध्या जी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वही अयोध्या जी से सटा हुआ गोंडा जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है जिसके तहत आज जिला अधिकारी उज्जवल कुमार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व प्रशासन के अधिकारी अयोध्या पुल व सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।