लसानी ग्राम पंचायत में विधायक की सक्रियता से करोडो के विकास कार्य हुए

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 18 अक्टूबर जिले के देवगढ़ भीम विधानसभा क्षेत्र के लसानी ग्राम पंचायत में सरपंच आसुराम मेवाड़ा की जागरूकता, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत की मेहनत एवं क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह रावत के कुशल नेतृत्व एवं प्रजापयोगी कार्य करने की क्षमता से ग्राम पंचायत में पिछले 3 वर्षों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं वही कुछ कार्य प्रगति पर चल रहे हैं जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य के चार चांद लग रहे हैं। ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत ने बताया कि पिछले 15 साल से क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप रहा तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रावत की उदासीनता का खामियाजा ग्राम पंचायत की जनता सहित आसपास के क्षेत्र में सभी क्षेत्रवासियों को भोगनी पड़ी। भाजपा के राज्य में जो कार्य हो जाने चाहिए वह 15 साल तक पूर्णता ठप्प रहा। पिछले 3 वर्षों से कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह रावत के अथक प्रयासों से भीम देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई। जिसमें लसानी भी विकास कार्यों की दौड़ में आगे रहा। अल्प वृष्टि के चलते क्षेत्र में हर बार पेयजल की किल्लत रहती है जिसके मद्देनजर विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने विधानसभा में क्षेत्र की इस समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया जिसका परिणाम यह निकला कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देवगढ़ भीम क्षेत्र के लिए चंबल के पानी की महत्वाकांक्षा परियोजना को हरी झंडी दे दी। जिसके टेंडर जारी हो चुके है जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा तथा बहुत जल्दी क्षेत्रवासियों को चंबल का पानी पीने के लिए मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक की क्रियाशीलता के चलते 1.लसानी में अंग्रेजी सीनियर माध्यमिक विद्यालय खुला, 2.घाटी से सेंड खेड़ा डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए 10000000 रुपए की स्वीकृति जारी कर कार्य प्रगति पर चल रहा है।3. सेंड खेड़ा से मालियों का वाडिया तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ की स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है।4. पीपली का वाडिया से नेशनल हाईवे 8 तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 45 लाख की स्वीकृति कर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।5. तालाब का वाडिया मैं पेयजल टंकी निर्माण कार्य के लिए साठ लाख की स्वीकृति कर टंकी निर्माण कार्य करवाया गया।6. लखानी के सीनियर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पर स्टेडियम बनाने के लिए 40 लाख की स्वीकृति जारी कर कार्य लगभग पूरा होने आया है।7. समदडा, रेबारियों की ढाणी, सीम की पाटिया, सनोवा का वाडिया,नाथों का वाडिया,सतीमाता रोड,विद्यालय प्रांगण मैं 15-15लाख रुपए के कार्य पूर्ण।8. वार्ड नंबर 1,2 तालाब का वाडिया के लिए 15-15लाख रुपए स्वीकृत कर खंडा रोड बनाने का कार्य प्रगति पर।9. लसानी चौराहा से 40 मील चौराहा तक स्टेट हाईवे 56 सड़क निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति एवं कार्य प्रगति पर।10. लसानी के सीनियर माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय, विज्ञान संकाय की स्वीकृति।11. लसानी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 43 लाख रुपए की स्वीकृति एवं शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।12. ग्राम पंचायत के कलालों की आती के उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 39 लाख की स्वीकृति।13. दाता का देव, एनीकट उडिया एनीकट, सीम की पाटिया एनीकट, अशोकनगर एनीकट सहित सभी एनीकट का रिपेयरिंग का कार्य किया गया।14. लसानी एवं कलालों की आतीं गांव में श्मशान घाट के कार्य पूर्ण।15. सीनियर माध्यमिक विद्यालय 30लाख रुपए की स्वीकृति से कमरे बनवाए गए।