फंदे से लटकता मिला 17 वर्षीय प्रीती का शव॥

सिद्धार्थनगर में खेसरहा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। सुबह परिजनों ने देखा तो चींख पुकार मच गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी प्रीती पुत्री अश्विनी मिश्रा शाम को घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोई हुई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन प्रिया भी रात में 11:00 बजे तक साथ में रही, फिर वह दूसरे कमरे में सोने चली गई।सुबह जब वह देर तक नहीं जागी तो छोटी बहन प्रिया उसके कमरे में गई जहां उसका शव दुपट्टे के फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रीती की मां मीरा की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। पिता अश्विनी,चाचा दिलीप मिश्र मुंबई में नौकरी करते हैं। घर पर दादी कपूरा,चाची शशि ही है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कह पाना संभव हो सकेगा।