मूक बधिर होने के बावजूद आसमान में पंख फैलाना नहीं छोड़ा। छोटा सा शहर रेवाड़ी, ऊपर से मूकबधिर, लेकिन सपने बहुत बड़े। दिल्ली में रेवाड़ी की छोरी ने ढा दिया कमाल

होनहार के चिकने पात...
मूक बधिर अंजलि ने फिर किया कमाल
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जीता सुंदरता का खिताब
रेवाड़ी, 15 जनवरी।
(दिनेश राजपूूूत )होनहार के चिकने पात। यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है रेवाड़ी की अंजली शर्मा पर, जिसने मूक बधिर होने के बावजूद आसमान में पंख फैलाना नहीं छोड़ा। छोटा सा शहर रेवाड़ी, ऊपर से मूकबधिर, लेकिन सपने बहुत बड़े।
रेवाड़ी की इस बेटी ने बीते दिन देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक प्रतियोगिता में फिर से अपनी सुंदरता का जलवा बिखेरा। सामान्य वर्ग की इस प्रतियोगिता में अंजलि ने 87 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए हैंडसम तथा कैटवॉक में प्रथम स्थान हासिल किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी अंजलि मिस हरियाणा ब्यूटी इंडिया का खिताब भी हासिल कर चुकी है। उस समय प्रशासन ने उसे प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई थी।
पत्रकारों से बातचीत में अंजली की मां ने कहा कि बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बहुत कुछ त्याग किया है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि मूक बधिर बच्चों के लिए जिले में कम से कम एक स्कूल तो होना ही चाहिए। ऐसे बच्चों को गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा व जयपुर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। वहीं उन्होंने अंजलि की सहायता करने की भी जिला प्रशासन गुहार लगाई है।
हम आपको बता दें कि रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय रन फ़ॉर यूथ मैराथन प्रतियोगिता में भी अंजली शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। अब अंजली का अगला सपना मिस वर्ल्ड बनने का है।