राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डुमरियागंज पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन हुआ बंद॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुल से बड़े वाहनों के आने जाने पर रोक लगा लगा दी गई है।खीरा मंडी में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आपको बता दें कि डुमरियागंज में राप्ती नदी पर बने पुल का पिलर बढ़ते जलस्तर के कारण डूबा चुका। नदी पर बनीं सीढियां डूबीं
पुल से भारी भार वहन, ट्र्क, बस, लोडेड पिकप जैसे वाहनों की आवा जाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है। राप्ती नदी खतरे के निशान ऊपर बह रही। डुमरियागंज SHO संजय कुमार मिश्रा ने दी जानकारी।