पकड़ा गया नाबालिंग चचेरी बहिन का दुराचारी

  • पहले किया रेप हुयी गर्भवती तो पेट्रोल डाल ज़िंदा जलाया,
  • सैफई मेडीकल कॉलेज में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी- रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक युवक ने पहले अपनी ही नाबालिंग चचेरी बहिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे वह गर्भवती हो गयी. वहीँ किशोरी की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ पर सारा राज खुलकर सामने आया. जब किशोरी के परिजनों ने उससे इस बारे में पूंछतांछ की तो उसने अपने ताऊ साहब सिंह के लड़के अभिषेक का नाम बताया। जिसके बाद पीड़िता की माँ और उसकी जेठानी के बीच समझौता हुआ कि लड़की का गर्भपात कराने से लेकर शादी तक जो भी खर्चा आएगा, वह उठाएगी। वहीँ आरोपी की मां गर्भपात कराने के बहाने अपने घर ले गयी। जहाँ रात्री में आरोपी और उसकी बहिन के साथ मिलकर पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पीड़िता के परिजन गंभीर घायल अवस्था में कुरावली सामुदायिक अस्पताल लेकर आये। जहाँ पर मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने भी गंभीर हालत को देखते हुए सिफ़ी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहन पर वर्तमान में पीड़िता का इलाज जारी है। लेकिन बताया जाता है कि उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुयी है।

मामले में पीड़िता की माँ ने आरोपी अभिषेक, उसकी माँ और बहिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। जिसपर थाना पुलिस ने आरोपी की मां को तत्काल गिरफ्तार करते हुए आवश्यक लिखापढ़ी कर मा. न्यायालय भेज दिया। वहीँ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने टीमों का गठन कर दिया।

जिसके बाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक पुत्र साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आवश्यक लिखापादी करते हुए मा. न्यायालय भेज दिया। वहीँ गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह सिरोही, सिपाही अवधेश कुमार और क्रष्ण कुमार मौजूद रहे।