तहेरे भाई ने पहले किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर, जिंदा जलाया

  • सैफई मेडीकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से लड़ रहीं जंग

पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी में रिश्तों को तरतार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पहले एक युवक ने अपनी नाबालिंग चचेरी बहिन के साथ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म किया। वहीं इस दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो किशोरी से पूंछने पर उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। तीन माह पहले हुई इस घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो युवक और उसकी मां पीड़िता को अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक, उसकी मां और बहन ने मिलकर किशोरी को आग लगा दी जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल किशोरी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग तीन माह पहले उसके जेठ साहब सिंह का लड़का अभिषेक ने दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बीते गुरुवार को पुत्री के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। इसकी शिकायत किशोरी की मां ने युवक की मां से की तो वे लोग किशोरी को अपने घर ले गए।

आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि करीब तीन बजे युवक अभिषेक, उसकी मां मीरा देवी तथा बहन नीतू ने मिलकर किशोरी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे किशोरी झुलसकर गंभीर घायल हो गई। घायला अवस्था में जिसे कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर भी स्थिती गंभीर देखते हुए सैफई मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जल्द होगी गिरफ्तारी - एसपी

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि एक महिला ने थाने पर आकर तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ तीन माह पहले दुष्कर्म किया गया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। यह जानकारी होने पर आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिसका इलाज सैफई में चल रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्जकर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। जल्द ही मुकदमें के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।