गंडक के बढ़ते जल स्तर को देख वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम, किया बराज का निरीक्षण

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता।

शुक्रवार की दोपहर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा हवाई सर्वेक्षण करते हुए वाल्मीकि नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंडक बराज के फाटको का निरीक्षण किया। साथ ही साथ गंडक बराज के कंट्रोल रूम बाढ़ की स्थिति के संबंध में अभियंताओ से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंडक बराज की सुरक्षा एवं गंडक के तटबंधों के सुरक्षा को लेकर अभियंताओ से बिंदूवार जानकारी ली। साथ ही साथ नेपाल से छोड़ी जाने वाले पानी एवं बाढ़ की स्थिति को लेकर पदाधिकारियों से बिंदुवार जानकारी ली एवं इसको लेकर अभियंताओ एवं जिला प्रशासन को कई आवश्यक निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में भारी बारिश से गंडक बराज में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। उन्होंने बताया कि अभी गंडक जलस्तर में कमी हो रही है । लेकिन ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि जलस्तर एक बार फिर वृद्धि होगी। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होगी। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मुहैया हो सके इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कोई आवश्यक दिया। गौरतलब हो शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री बाढ़ स्तिथि का जायजा लेने वाल्मीकि हवाई अड्डा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा के आलावा एमएलसी भीष्म साहनी, जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार, डीआईजी पी के प्रवीण, एसपी बगहा किरण कुमार गोरख जाधव , एडीएम राजीव कुमार सिंह, डीडीसी अनिल कुमार, एसडीएम दीपक कुमार मिश्रा, डीएसपी कैलाश प्रसाद, सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।