मिहींपुरवा ब्लॉक के दर्जनों गांव बाढ़ से हुए प्रभावित

बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में बारिश के पानी से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की नदियां उफान पर हैं। गोपिया बैराज खतरे से ऊपर का आंकड़ा छू लिया है। गोपियां बैराज के कर्मचारी लगातर सायरन बजाकर लोगों को आगाह कर रहे हैं।वहीं शासन प्रशासन ने पुरी तैयारी के साथ नजर बनाए हुए है। मिहींपुरवा ब्लॉक के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। अस्सी, नब्बे, पड़रिया, पुरैना ,नवकपुरवा सहित दर्जनों गांवों में पानी भर गया है। लोग किसी तरह बचते बचाते पशुओं को लेकर सुरक्षित जगहों पर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। मिहींपुरवा से मटेही बलईगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गोपियां बैराज से पड़रिया तक जलमग्न हो चुकी है। लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।अगर जलस्तर और बढ़ा तो पशुओं के साथ आमजन के जान मॉल का नुकसान भी हो सकता है।