शकील के फरार हत्यारों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

20-20 हज़ार का था इनाम घोषित

पंकज शाक्य

करहल/मैनपुरी- बीते 22 जुलाई को थाना क्षेत्र में सिफ़ी वाईपास पर विश्राम सिंह के खेत के पास बनी पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली थी। वहीँ उसकी पहिचान शकील पुत्र साहबुद्दीन निवासी गम्भीर थाना करहल जनपद मैनपुरी के रूप में हुयी थी। थाना करहल पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 302/201 के तहत पंजीकृत हुआ था।

वहीँ इस घटना का जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने टीमों का गठन करते हुए जल्द खुलासे के लिए निर्देशित किया था। मामले में थाना करहल पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीँ दो अन्य हत्यारे फरार थे। जिनपर 20-2० हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वहीँ फरार अभियुक्त शीटू उर्फ़ हरगोविंद, सुमित उर्फ़ सुम्मी पुत्रगण वीरेन्द्र दुबे निवासी ग्राम गंभीरा थाना करहल जनपद मैनपुरी की थाना करहल पुलिस लगातार तलास कर रही थी। जिसपर दोनों ही फरार अभियुक्तों ने गुरूवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।