देश की आन बान व शान का प्रतीक 105 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित

देश की आन बान व शान का प्रतीक 105 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित

विकास नगर (देहरादून) विकासनगर। पुलिस चौकी बाजार परिसर में विधायक द्वारा 105 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की स्थापना करवाने के साथ ही लोकार्पण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल पूर्व सैनिक एनसीसी कैडेट और स्थानीय जनता में तिरंगे को लेकर काफी जोश देखने को मिला।
विजयदशमी के दिन विकासनगर में देश की आन बान और शान का प्रतीक 105 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस चौकी बाजार परिसर में पिछले काफी समय से हाई बीम मास्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराये जाने की तैयारी की जा रही थी। आज विजयदशमी के दिन विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा पूजा अर्चना के साथ देश की आन बान और शान का प्रतीक 105 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद पुलिस बल द्वारा सलामी देने के साथ ही कार्यक्रम में आये सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाने की जिम्मेदारी लेकर बिग स्केल पावर मैनेजमेंट सिस्टम के सीईओ उस्मान इलाही व तिरंगा स्थापित करने के सभी कार्यों को पूरा करने का कार्य देख रहे अब्दुल रब के नेतृत्व में टीम द्वारा बड़ी खूबसूरती के साथ इस कार्य को किया गया। 105 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विकासनगर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एनसीसी कैडेट संघ कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में काफी जोश दिखाई दिया।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापना के कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष शांति जुंआठा, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, विकासनगर तहसीलदार चमन सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक मैथानी,चौकी इंचार्ज बाजार किशन देव रानी,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह (राजू),पूर्व सैनिकों से सिग्नल मैन भूपेंद्र सिंह डोगरा,हवलदार सुरेश नौटियाल,नायक कुलवंत नागपाल,नायब सूबेदार जोगिंदर सिंह चौहान,कैप्टन महेंद्र सिंह नेगी,कैप्टन कुलदीप कुमार, सूबेदार जिनेश्वर प्रसाद, हवलदार मोहर सिंह, वीरेन्द्र सिंह बॉबी, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।