अर्तिका सेवा संस्था के द्वारा आयोजित हुआ कन्याभोज 

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).अर्तिका सेवा संस्था के द्वारा नवरात्रि पावन पर्व पर विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया संस्था की अध्यक्षा एकता केसरवानी ने बताया की अर्तिका सेवा संस्था निरंतर निर्धन असहाय महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करती है नवरात्रि पावन पर्व पर विशाल कन्या भोज कराकर सभी कन्याओं को बोतल टिफिन बॉक्स फ्रूटी चिप्स आदि खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। संस्था की गुंजा केसरवानी ने कन्याओं का पूजन करते हुए दक्षिणा प्रदान की। एकता के मुताबिक छोटी कन्या का पूजन करने से दुःख, दरिद्रता और कई प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कन्या को कुमारी कहा जाता है। कन्या का पूजन करने से व्यक्ति को गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।अर्तिका सेवा संस्था के द्वारा कन्या भोज में एकत्रित हुए अभिभावकों एवं नगर के आम जनमानस से अपील करते हुए भ्रूण हत्या एवं बाल उत्पीड़न रोकने की बात कही। इस मौके पर काफी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।