9 कन्याओं को भोजनदान और मिष्ठान वितरित कर मनाया जन्मदिन

  • समजासेवी ने मनाया पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का 64वां जन्मदिन
  • पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी - उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से सदर विधानसभा के विधायक सूबे की सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह आज 64 वां जन्मदिवस को भाजपाइयों और समाजसेवियों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। जिसके साथ ही समाजसेवियों ने मंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुरावली निवासी समाजसेवी अजय कुशवाहा द्वारा आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का 64 वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने नौ कन्याओं को भोजन दान कराने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पधारे सभी आगंतुकों को मिष्ठान वितरण कर मनाया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं इस मौके पर समाजसेवी अजय कुशवाहा, अनूप चौहान, इंद्रवीर सिंह, विमल चौहान, विशाल दिवाकर, बिहान कश्यप, आकाश गुप्ता, राजेश चौहान, जसकरन चौहान, बॉबी राठौर, गोविंद शर्मा, अनुज शर्मा, नितिन आर्य, मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा, अजय शाक्य समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।