पुरुषोत्तम भगवान राम ने किया ताड़का का वध

  • आदर्श रामलीला कमेटी अशोकपुर में रामलीला का हुआ सुंदर वर्णन
  • मंच पर राम द्वारा तड़िका वध, विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, पुष्प वाटिका का हुआ मंचन

पंकज शाक्य

कुरावली/मैनपुरी - क्षेत्र की ग्राम पंचायत अशोकपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित सुंदर लीलाओ का वर्णन किया जा रहा है। जिसमें कलाकारों के द्वारा बेहद अच्छी तरह से अपनी कला का प्रदर्शन कर वर्णन किया जा रहा है।
गुरुवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोकपुर में गुरु विश्वामित्र जी के आदेश पर राम जी ने ताड़िका वध किया। जिसके बाद विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, महाराजा जनक जी की पत्रिका पाकर जनकपुरी मे पहुँच कर गुरु के लिए पुष्प लेने पुष्प वाटिका गए। जहाँ पर जनक दुलारी सीता जी से मिलाप हुआ। वहीं राम जी और सीता जी एक दूसरे को निहारते रहे। वहीं इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुभाष प्रताप सिंह चौहान, श्याम मोहन पाठक, जितेन्द्र प्रताप सिंह (भूरे भदौरिया), राज कुमार सिंह चौहान, दुष्यंत सिंह चौहान (CGM नाबार्ड बैंक), देवलाल शर्मा, अमोद कुमार तिवारी, जय नारायण भदौरिया, राम नारायण भदौरिया, सतीश तिवारी, मनोज चौहान, कृष्णा ठाकुर (गोपाल चौहान), दीपक चौहान, गोपाल कश्यप, कमरुद्दीन शाह समेत तमाम कमेटी के लोग और दर्शक मौजूद रहे।