राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन की बसईनवाब उपशाखा का किया गठन,ब्लॉक अध्यक्ष बने वासुदेव प्रसाद त्यागी

धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के तत्वावधान में बसईनवाब उपशाखा का गठन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला हरलाल में विद्यालय प्रधानाचार्य व संरक्षक ब्रजेन्द्रसिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा एवं निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सोनी की देखरेख में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वासुदेव प्रसाद त्यागी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। और दयाशंकर को ब्लॉक मंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने बताया ब्लांक कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण , कोषाध्यक्ष भगवान सिंह शर्मा, संगठन मंत्री पूरन सिंह ,उपाध्यक्ष सुदामा ,अतरसिंह कोक सिंह, महिला मंत्री रेखा शर्मा, प्रवक्ता रामवीर सिंह त्यागी और रहमुद्दीन खां मुरारीलाल त्यागी, विष्णु शर्मा, प्रमोद सिंह त्यागी, लाखनसिंह कुशवाह कार्यकारिणी में सदस्य के रूप मे सम्मिलित किया गया है।