कानपुर व्यापारी एसोसिएशन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).कानपुर व्यापारी एसोसिएशन रजिस्टर्ड द्वारा आज सांझा हाल गुमटी नंबर 5 कानपुर में एसोसिएशन के पदाधिकारियों गुरचरण सिंह कालरा, संयोजक-सरबजीत सिंह, कोषाध्यक्ष-हरजीत सिंह (रोमी अरोड़ा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष-इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष-अमरपाल सिंह तथा प्रवक्ता- रविंदर सिंह (एडवोकेट) को संस्था के पदाधिकारियों के रूप में निरंतर सक्रिय रहते हुए संगठन के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा संस्था के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी तन-मन-धन की सहभागिता रखने के कारण सम्मान समारोह आयोजित कर पदाधिकारियों को संस्था के अध्यक्ष संजय टंडन तथा संरक्षक गौरव बजाज व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, माल्यार्पण तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य संस्था के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों को संस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों तथा सक्रियता रखने हेतु प्रेरित करने का था। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल,रवि जायसवाल, रमन नरूला, मीतू सागरी, मनजीत सिंह, सलूजा, अवधेश प्रताप सिंह, काके भाटिया, शिवम मल्होत्रा, वीरेंद्र चड्ढा, महेश केसवानी, अमित अरोड़ा, राजीव अहूजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।