खबरे मांधाता क्षेत्र की ... वरिष्ठ शिक्षको का किया सम्मान  पुनासा नगर परिषद चुनाव के लिये भाजपा ने की बडी बैठक  कल मूंदी मे करीबन आठ घंटे बन्द रहेगी बिजली 

खबरे मांधाता क्षेत्र की ...
वरिष्ठ शिक्षको का किया सम्मान 
पुनासा नगर परिषद चुनाव के लिये भाजपा ने की बडी बैठक 
कल मूंदी मे करीबन आठ घंटे बन्द रहेगी बिजली 
मूंदी(तरूण गुप्ता )प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय संस्थान व्दारा मूंदी नगर मे वरिष्ठ शिक्षको का सम्मान किया गया । समारोह मे मांधाता विधायक नारायण भाई पटेल , नगर परिषद मूंदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चन्द्रमोहन राठौर , प्र.ब्र.ई.विवि. खण्डवा की संचालिका ब्र.कु. शक्ति दीदी , ओंकारेश्वर मूंदी केन्द्र की संचालिका ब्र.कु. श्यामादीदी, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर  विशेष रूप से उपस्थित थे । सेवानिवृत प्राचार्य श्री गोपालकृष्ठ भगत, सेनि.प्राचार्य श्री भास्करराव कानूगो सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षको का सम्मानित किया गया  संचालन शशिकपूर ने किया । 
     पुनासा नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कीबैठक 
 पुनासा मे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मांधाता विधायक नारायण भाई पटेल ने पुनासा नगर के नेताओ तथा कार्यकर्ताओ की बैठक ली । चुनाव को लेकर कार्यकर्ता मे उत्साह दिखाई दिया । बैठक मे  कई प्रमुख नेता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे मौजूद थे  नगर परिषद पुनासा के निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई । भाजपा पहली परिषद पर काबिज होने के लिये रणनीति बनाने मे जुट गई है । 
   कई घंटे तक  मूंदी क्षेत्र मे बिजली रहेगी बन्द
     बदला जायेगा ग्रिड का ट्रांसफारमर 
सोमवार को बिजली विभाग के मूंदी सब स्टेशन 33/11 पर पावर ट्रांसफारमर मे आयी तकनीकि खराबी की वजह से ट्रांसफारमर को बदला जायेगा इस कारण मूंदी टाउन सहित मूंदी के अन्तर्गत आनेवाले सभी  गांव की घरेलू एवं सिंचाई फिडर की बिजली  सप्लाई सुबह 09बजे से शाम 5 बजे तक बन्द रहेगी । लाईनमेन आत्माराम साद ने बताया कि कार्य के अनुसार समय मे परिवर्तन हो सकता है ।