पानी में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ,हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम -

बहराइच- मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्राम पंचायत चहलवा के रामबृक्ष पुरवा गांव निवासी सीमा सिंह 48 पत्नी दीपक सिंह घाघरा बैराज पर गेरुआ नदी के मोहाने के पास बकरी चराने गई थी। तभी नदी में पानी भरने के दौरान मगरमच्छ उसे दबोच कर पानी में खींच लिया।
इस दौरान महिला के चीखने पर आसपास के लोग जब तक महिला को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा पाते, तब तक मगरमच्छ महिला का एक पैर पूरी तरह खा चुका था। जब तक महिला को मगरमच्छ से छुड़ा पाते तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया साथ ही आसपास तथा क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पा कर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।