लकड़ी के लिए भाई ने अपने ही भाई और भतीजा को किया घायल

  1. मुख्य तिरहुत नहर में लकड़ी छानने को लेकर हुई जमकर मारपीट।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

सोमवार की सुबह वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लव कुश घाट गांव में मुख्य तिरहुत नहर में लकड़ी छानने को लेकर दो पाटीदारों में जमकर मारपीट हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गैड़ा नट ने अपने सगे भाई नंदा नट उम्र लगभग 50 वर्ष, और अपने चाचा मदन नट उम्र लगभग 55 वर्ष, भतीजा असलम नट, उम्र 30 वर्ष को मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों घायलों को ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए। आयुष चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर चिकित्सक के लिए बगहा अनुमंडली अस्पताल रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक बाल्मीकि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वही गैड़ा नट को भी हल्की चोटे आई है। दोनों पाटीदारों में तनाव बना हुआ है।