नशा तस्करी के आरोप में थाना सहसपुर क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करी के आरोप में थाना सहसपुर क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार


विकाास नगर(देहरादून) थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर  द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया । उक्त के क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक  21. 8. 2022 को अभियुक्त शाहरुख उर्फ राजा  को खुशालपुर से तथा अभियुक्त इकरार को पीर बाबा मजार धर्मा वाला थाना सहसपुर से  दो अभियुक्त   को 253 ग्राम अवैध चरस तथा 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध  अन्तर्गत धारा 8/ 20 एनडीपीएस तथा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। गठित पुलिस टीम मैं उप निरीक्षक रजनीश कुमार सैनी चौकी प्रभारी धर्मा वाला, उप निरीक्षक ओमवीर सिंह थाना सहसपुर कांस्टेबल नरेश पंत, कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल संदीप शामिल रहे तो वहीं थाना अध्यक्ष सहसपुर द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है