जेपी गर्ल्स स्कूल वा अवनी ब्लॉसम स्कूल की तरफ से निकली गई भभ्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के नारों से स्कूल की बच्चियों ने निकाली तिरंगा यात्रा -

बहराइच : नानपारा में स्थित जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अवनी ब्लॉसम्स स्कूल की छात्राओ ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जेपी इंटर कॉलेज,अवनी ब्लॉसमस के छात्राओ ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे छोटी छोटी लड़किया भी शामिल थी जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला.स्कूल से निकलकर तिरंगा यात्रा असपताल रोड होते हुए इमामगंज चौराहे तक होते हुए नगर भ्रमण के बाद वापस जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा वापसी के दौरान जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में देश के अमर शहीदों के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें स्कूल की अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपने अपने विचार रखें तथा छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया तथा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी की गई. स्कूल के प्रबंधक सुशील श्रीवास्तव ने बताया की कई साल गुलामी के बाद हमारे देश को आजादी मिली है अंग्रेजो ने हमारी संस्कृति व सभ्यता को छिन्न-भिन्न किया उसके बाद भी आज तिरंगा देश की शान है देश की सीमाओं पर लगी सेना की वजह से ही आज देश के नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है इसलिए हमसब को अपने फोर्स पर और भारतीय होने पर गर्व करना चहिए.स्कूल की प्राचार्या सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया इस तिरंगा यात्रा ने देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया है हमारा देश आज कहा से कहा पहुंच गया है आज भारत में क्या नही है आज भारत देश किसी देश से पीछे नहीं है सभी लोग मिलझुल कर रहे यही इस देश की खूबसूरती भी है और इस देश को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा हथियार है शिक्षा,सभी नागरिक मिलकर एक शिक्षित राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करे अपने अपने बच्चो को जरूर पढ़ाए.तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त अध्यापक व अध्यापिका स्कूल की सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रही।