मित्रता निभाने सिवाया पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री, किया भोजन

मित्रता निभाने सिवाया पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री, किया भोजन

सिटी अपडेट संवाददाता, हापुड़।

शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर जनपद हापुड़ अंतर्गत धौलाना के गांव सिवाया में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा के आवास पर पहुंचे। यहां पर वे अपनी पुरानी मित्रता निभाने आए थे। जिला अध्यक्ष व ऊर्जा राज्य मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की मित्रता गहरी है।यहां उन्होंने भोजन किया। साथ ही जिला अध्यक्ष के माता पिता से पूर्व की भांति पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
यहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष मिंटू चौहान ने अवर अभियंता सुंदर लाल के दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत की। जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने बताया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। पुरानी मित्रता के सोमेन्द्र तोमर मिलने घर आए थे। उनका व्यवहार बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर जिला महामंत्री यशपाल सिसौदिया, श्यामेन्द्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राजसुंदर तेवतिया, मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, नवीन तोमर, अशोक चौधरी, हरीश अग्रवाल, डा जावेद राणा, महेश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार, योगेश राणा, युद्धवीर सिसौदिया, मंडल महामंत्री, ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, मंडल मंत्री सुमित राणा, राहुल राणा, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष, शिक्षाविद, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपेंद्र राणा, आशीष राणा, विनीत शर्मा, आकाश तोमर, नेत्रपाल सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

ओमपाल राणा।