छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर ब्लॉक इकाई वाड्रफनगर की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

वाड्रफनगर :-- छत्तीसगढ़ टीचर्स  एसोसिएशन की ओर से 12% लंबित DA देय तिथि से एवं सातवें वेतनमान के आधार पर HRA स्वीकृत करने को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रथम दिवस के चरण में मां महामाया मंदिर के प्रांगण में इकट्ठा होकर पवित्र खरहरा संगम से जल उठाव किया गया साथ ही वाड्रफनगर के शिव मंदिर चौक में सभी उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि मिले ऐसी कामना के साथ भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण किया गया।
       
       इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष युधन प्रसाद जायसवाल, रामपथ यादव, मुकेश भाई पटेल, विनोद पटेल, राजकुमार कुशवाहा, श्यामसुंदर सेन, विनोद पंथ, सदानंद कुशवाहा, पंकज पटेल, नीलेश पटेल , जुगेंद्र कुमार, सुरेंद्र पटेल, महादेव पटवा, श्रीमती विमला वर्मा श्रीमती अंजू ध्रुव श्री लक्ष्मी प्रसाद कमलेश गुप्ता, जलज पटेल, प्रदीप द्विवेदी, चंद्रमुखी मेहता, सुचिता एक्का, नील कुसुम तिर्की, अवध बिहारी पटेल, योगेश्वर राम साहू समेत विकासखंड के लगभग 400 शिक्षक उपस्थित हुए।