रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

प्रमोद गुप्ता (9005392789)

सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.07.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 354, 504, भादवि, 9m/10 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5क, 3(1)ध SC/ST एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त शंकर पटेल पुत्र पुरुषोत्तम पटेल, निवासी देवरी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 60 वर्ष को नई बाजार बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 रमेश राम, थाना रॉबर्ट्सगंज
2- आरक्षी जितेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज