झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग

थानाएलाऊ क्षेत्र के गांव अघार में शुक्रवार को देर शाम पूर्व प्रधान विनोद यादव वर्तमान प्रधान बलराम यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी, घटना की सूचना थाना एलाऊ पुलिस को मिली। थाना अध्यक्ष एलाऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों ने कई राउंड फायरिंग पुलिस पर की थी। शनिवार को एसआई विश्वेंद्र पूनिया ने बलराम पक्ष के 5 नामित प्रवीन कुमार, उपेंद्र, सुमित, सुमित पुत्र सरमन, गोविन्द, अमन व 5 अज्ञात व दूसरे पक्ष के सनोज, देवराज, अभिषेक, योगेश, सुभाष चंद्र व 5 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों पक्षों ने एक राय होकर पुलिस पर भी फायरिंग की थी, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। दोनों पक्षों में प्रधानी चुनाव की रंजिश काफी समय से चली आ रही है। झगड़े के दौरान बलराम पक्ष उपेंद्र कुमार पुत्र जगदीश व सुमित पुत्र मलिखान सिंह को दो 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- दिलशाद खान