बाघ ने किया किसान पर हमला,गंभीर घायल

पूरनपुर।खेत पर गन्ना छीलने गए किसान पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ लाह का रहने वाला मजदूर 25 वर्षीय हरिप्रसाद गांव के ही किसान के खेत में मजदूरी पर गन्ना छीलने के लिए गया हुआ था।सुबह लगभग आठ बजे खेत पर गन्ना छील रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।साहस दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को किसी तरह बचाया।किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है।गंभीर हालत देखते हुए घायल किसान को पूरनपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।निजामपुर गांव जंगल के किनारे बसा होने के कारण है अक्सर बाघ जंगल से गांव में भी आ जाते है।पहले भी जंगल किनारे गांव में कई किसानों को बाघ अपना शिकार बना चुका है।जंगल किनारे बसें गाँवो ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना के घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।