डोभी मे रामनवमीं को लेकर भगवा यात्रा निकाला गया।

डोभी----- बिहार में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. पिछले दो साल से कोरोना की वजह से रामनवमी पर जुलूस नहीं निकाला जा रहा था. लेकिन इस बार रामनवमी पर चारों ओर धूम देखने को मिल रही है. इसी को लेकर आज डोभी के अमारुत में  रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत््व्व्वावधान मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल होकर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए.