112 ग्राम स्मैक,एक बाइक व 7300/- रुपैय नेपाली  के एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच-पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल के साथ रात्रि गस्त के दौरान SSB सीमा स्तम्भ संख्या 651/11 के पास से अभियुक्त आमिर अली अंसारी पुत्र मातबर अंसारी निवासी ग्राम टंगपसरी वार्ड न0 15 थाना जमुनहा जिला बाके राष्ट्र नेपाल को 112 ग्राम नाजायज स्मैक व बाइक सहित 7300/- रूपैय (नेपाली) के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध थाना रूपईडीहा में मु0अ0स0 98/2022 धारा 8/21 ndps act पंजीकृत कर अभियुक्त आमिर अली को न्यायालय सदर रवाना किया गया।