दलगत राजनीति से उठकर व सेवा के इरादे से आप पार्टी में शामिल हुई : दीपा शर्मा

हरियाणा में सीनियर कांग्रेस लीडर दीपा शर्मा राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आप में शामिल हुईं

शाहाबाद मारकंडा, 29 मार्च (विजय कुमार ) : दलगत राजनीति से उपर उठकर प्रदेश की जनता के लिए कुछ करना चाहता है तो उसके लिए आम आदमी पार्टी सबसे अच्छा मंच है यह बात आज यहां आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री दीपा शर्मा ने कही। दीपा शर्मा नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आप में शामिल हुईं। दीपा शर्मा कांग्रेस पार्टी में बड़े-बड़े पदों पररह चुकी हैं। कांग्रेस से आप में शामिल हुई दीपा शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस-भाजपा में खुद को उपेक्षित महसूस करने वाले कार्यकर्ता और नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है। जिससे साफ है कि हरियाणा विधानसभा के 2024 में होने वाले चुनावों का असर दिखेगा। उन्होंने कहा हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। इसके लिए हम अभी से ही जी जान से जुट गए है। दीपा शर्मा ने कहा अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल को आज दिल्ली, पंजाब ही नही अपूति देशभर में पूछा जा रहा है। देश का नागरिक केजरीवाल के मॉडल को अपने प्रदेश में लागू करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ जुडता जा रहा है।