एसडीएम एवं पीडब्लूडी  अधिकारी आय एक्शन में दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों को दी चेतावनी।

एसडीएम एवं पीडब्लूडी  अधिकारी आय एक्शन में दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों को दी चेतावनी।

वाड्रफनगर :-- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत  वाड्रफनगर की  लापरवाही से रोड के बगल में  अवैध दुकान लगाकर रोड को जाम किया जा रहा था एवं रोड के बगल में बालू गिटटी ईंटा रखा गया है रोड में घर निकलता हुआ गंदा पानी वह रहा था जिसे लोगों को आने-जाने पर गंदा पानी का छिटा पड़ता था  जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी जिसको गभीरता पुर्वक लेते हुए एसडीएम विशाल महाराणा पीडब्लूडी  विभाग अधिकारी राजीव वर्मा के द्वारा लोगों को नगर पंचायत कर्मचारी को बोला गया कि जल्दी रोड के किनारे ईंट  को हटाया जाए एवं बस स्टैंड में लगे दुकानो को भी हटाने के लिए  बोला गया । दुकानदारों  गंदगी फैलाने वाले लोगों को समझा दिया गया है घर से बाहर दूषित पानी को जल्दी बंद करो अन्यथा कानूनी कार्यवाही किया जाएगा जिसकी जवाबदारी आपकी  होगी ।