1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच-पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह व पुलिस बल ने रात्रि गस्त के दौरान केवलपुर मोड के पास से अभियुक्त दिनेश कुमार दीक्षित पुत्र रामफल दीक्षित ग्राम नई बस्ती दा0 केवलपुर थाना रुपईडीहा एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 89/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।