इरादतनगर में गैस गोदाम में सिलेंडर फटने से हुई एक कर्मचारी की मौत

खेरागढ़। इरादतनगर थाना क्षेत्र में एक गैस गोदाम में सिलेंडर फटने पर से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रहलई में मिथलेश गैस एजेंसी है। एजेंसी के अंदर 5 लीटर बाला गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से कर्मचारी वेद प्रकाश घायल हो गया। क्षेत्रीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अवधेश गौतम मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष का कहना है कि हादसे में एक कर्मचारी की मौत हुई है।