Lalkuan :- कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए। नवनिर्वाचित विधायक को लड्डुओं से तौला।

लाल कुआं विधानसभा से पूर्व सीएम हरीश रावत को हराकर बीजेपी के लिए विजय सुनिश्चित करने वाले मोहन बिष्ट को कार्यकर्ताओं ने आज लड्डूओं से तोला।
उत्तराखंड के चुनावी उठापटक के बाद लाल कुआं से बीजेपी के टिकट पर लड़ मोहन सिंह बिष्ट ने बीजेपी को पुनः जीत दिलाई। वही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा है इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने मोहन बिष्ट को लड्डूओं से तोलते हुए अपने नेता का उत्साह वर्धन किया वर्धन किया। वही मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जनमानस का यह प्रेम है जो मुझे आज मिल रहा है। पार्टी आलाकमान के द्वारा जो मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी उसे मैंने पूर्णता निभा दिया है।मेरा उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व लालकुआं की तमाम जनता का आभार व्यक्त किया। वही लड्डू से तोलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया इस मौके पर पंकज सिंह ठाकुर संजू सिंह ,मो अली ,मो हसीब ,अरुण जोशी रासिद सलमानी ,राजीव शर्मा ,आशु अंसारी ,धरम पाल गुप्ता, देवकी नंद गुप्ता, मुकेश सिंह ,बॉबी संभल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।