विधायक महेश गोयल ने खेरागढ़ की जनता का किया आभार व्यक्त

खेरागढ़।विधायक महेश गोयल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया से खेरागढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आपको अपना विधायक मिलेगा मेरा विधायक कार्यकाल पूर्ण हो जायेगा। विगत 5 वर्षों में विकास के अनेकों कार्य हुए, अभी भी अनेक कार्य प्रगति पर है और अनेक प्रस्तावित हैं। आपकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया। लम्बे समय से दनकसा पर पुल की मांग चल रही थी उसको मैंने पूरा किया। आने वाले कई वर्षो तक किसान भाइयों को सिंचाई के संकट से नहीं जूझना पड़े इसका मैंने बाँध बनवा कर इंतजाम कर दिया है। किसी के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं आने दी। आप सभी ने मुझे बहुत स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद दिया, इसके लिए में आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा।

आपका अपना महेश गोयल विधायक खेरागढ़