निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब -

बहराइच - नानपारा विधानसभा के रामपुर धोबिया हार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद पहुंचे। उससे पहले हजारों की संख्या में मतदाता चिलचिलाती धूप में बेसब्री से इंतजार करते रहे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का हेलीकॉप्टर लैंड होते ही मौजूद मतदाताओं ने जय श्री राम एवं जय निषाद के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। मंच पर फूल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर अपना दल के प्रत्याशी रामनिवास वर्मा ने संजय निषाद का स्वागत किया। माइक संभालते ही श्री निषाद ने जय श्री राम,भारत माता की जय का जयकारा लगवाया।संबोधन सुरु करते ही कहा रैली है या रैला है।इतनी भारी भीड़ देखकर लगता है कि राम निवास वर्मा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। एक-एक वोट रामनिवास वर्मा को करने की अपील की।उन्होंने मौजूद हजारों की संख्या में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपका एक एक वोट रामनिवास वर्मा को पड़ेगा।तो साइकिल, कांग्रेश, बसपा नजर नहीं आएगा।श्री संजय ने मंच से सभी जाति के लोगों को साधने का प्रयास किया। जवान किसान बेरोजगार को विश्वास दिलाया कि सबका सम्मान एवं कल्याण होगा।सरकार के राशन वितरण योजना पर गरीबों का वोट साधने का पूरा प्रयास किया।कहा सभी प्रकार का भोजन है।अब निषाद की थाली में व्यंजन बा, मछली नहीं बा। उन्होंने राम और निषाद के गले मिलने का जिक्र किया।निषाद वोट को एक जुट करने के लिए उन्होंने कहा निषादराज ने भगवान श्री राम को सेना दिया था। आप सभी मतदाता भ्रष्टाचारी रावण को मारने के लिए एक एक वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी को देने का काम करेंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस का वध होगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ एवं केंद्र में मोदी सरकार ने गुंडों का सफाया किया है।आप सभी मतदाता सपा बसपा कांग्रेस का सफाया करेंगे। योगी सरकार में बिना भेदभाव के
सभी वर्ग का विकास हुआ।भारतीय जनता पार्टी ने सपा बसपा कांग्रेस को जीरो बना दिया है।और गरीब जनता को हीरो बनाया है। अस्सी बीस का जिक्र करते हुए इशारों इशारों में संजय निषाद ने हिंदू व अन्य पर वोट साधने की कोशिश की।उन्होंने कहा ऊपर अल्लाह नीचे मल्लाह है।हक की लड़ाई लड़ने वालो पर समाजवादी पार्टी में गोली चलाई जाती थी। सपा सरकार में महिलाओं को नंगा करके पीटा जाता था।27 फरवरी को इसका बदला लेना है।सपा सरकार में पव्वा और पैसा चलता था।भाजपा सरकार में पावर चलता है। उन्होंने अपने संबोधन में महाराजा सुहेलदेव को याद किया।कहा गाजी पर चादर चढ़ाने वालों को देखते रहना। इससे पहले सालिकराम लोधी, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अमारनाथ निषाद ,गिरीश पटेल जिला अध्यक्षअपना दल (एस), संजीव सिंह राठौर प्रदेश महासचिव युवा मंच अपना दल (एस), इंजीनियर अविनाश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल,अर्जुन सिंह पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्धिक मंच,श्याम कुमार मिश्रा जिला मीडिया सचिव अपना दल (एस),सुधीर यससैनी ब्लाक प्रमुख शिवपुर,अजय गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष,श्यमकरन टेकरीवाल जिला अध्यक्ष भाजपा ,अरुण लोधी सहित अन्य कई वक्ताओं ने संबोधन किया।