भाजपा समर्थकों को सपाइयों ने पीटा गम्भीर हालत में कानपुर रिफर सदर विधायक पहुंचे अस्पताल लगाया आरोप

हादसे के बाद भाजपा समर्थकों को पीट पीट कर किया लहूलुहान,घायल कानपुर रेफर

अस्पताल पहुंचे सदर विधायक, सपा समर्थकों पर लगाया हमले का आरोप

घायल ने पुलिस को दी तहरीर

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के मोंगरीबाग गांव में भाजपा समर्थक बाइक सवारों ने एक वृद्घ को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाज को लेकर ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों को घेर लिया। तभी भीड़ ने बाइक सवारों की पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवकों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वहीं टक्कर लगने से घायल वृद्घ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर विधायक समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सपाइयों पर हमले का आरोप लगाया है।असोथर थाने के सातों जोगा गांव निवासी मंगल लोधी और जितेंद्र लोधी बीजेपी समर्थक हैं। वह शाम करीब पांच बजे पलिया गांव प्रचार मोंगरीबाग प्रचार करने पहुंचे। प्रचार खत्म होने के बाद बाइक लेकर गांव जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में गांव के चंद्रपाल यादव को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। गिरने से चंद्रपाल का सिर फट गया। यह देखकर ग्रामीण नाराज हो गए। इलाज के खर्च को लेकर विवाद होने लगा। बाइक सवारों के उल्टा सीधा बोलने पर भीड़ ने हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया। सदर विधायक विक्रम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर सपाइयों का हमला ?बताया। असोथर थानाध्यक्ष डीडी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मंगल लोधी की ओर से तहरीर दी गई। वह लोग मोंगरीबाग से बाइक उठाए थे। तभी उदयभान यादव, चंद्रभान, शैलेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, लाला यादव समेत 20 लोग लाठी डंडे, तमंचे, कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को अपशब्द बोले। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। जेब से 14 सौ 50 रुपये लूट लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।