दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे वाहन - डीएम


.
🍀🌿☘️ *20 फरवरी को वोट डालने जाना है।*
*लोकतंत्र में अपना फर्ज निभाना है।* ☘️🌱☘️

औरैया, 17 फरवरी, 2022 - जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु जनपद में मतदान 20 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पादित कराया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 202 बिधूना के कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या 8979228648, 203 - दिबियापुर के कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या 6399449474 204 औरैया (अ0जा0) के कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या 05683-242029 एवं जनपद कन्ट्रोल रूम दूरभाष संख्या 05683-249500 पर दिव्यांग मतदाताओं का फोन आने पर मतदान हेतु मतदेय स्थल तक ले जाया जायेगा।