सत्रह प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्र -

बहराइच - विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत नामांकन के चौथेे दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) से समाजवादी पार्टी से अक्षयवर नाथ कनौजिया, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती सरोज सोनकर व बहुजन समाज पार्टी से रामचन्द्र,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 283-नानपारा से अपना दल (सोनेलाल) से राम निवास व बहुजन समाज पार्टी से हकीकत अली,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा से लोकदल पार्टी से कृपा शंकर व भारतीय जनता पार्टी से अरूणवीर सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 285-महसी से भारतीय जनता पार्टी से सुरेश्वर सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच से शिवसेना से राजवन्त सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश व बहुजन समाज पार्टी से नईम,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर से इण्डियन नेशनल कांग्रेस से राना शिवम सिंह,बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती गीता व भारतीय जनता पार्टी से सुभाष त्रिपाठी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288-कैसरगंज से इण्डियन नेशनल कांग्रेस से गीता देवी,बहुजन समाज पार्टी से बकाउल्लाह तथा समाजवादी पार्टी से मसूद आलम खॉ द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।