151 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम को रात्रि गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी लहरपुर दा0 सहजना थाना रुपईडीहा को 45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। स्मैक सप्लाई करने के कडी के पूछताछ मे बताने अनुसार प्रभारी सर्विलांस निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव व का0 नितिन अवस्थी संयुक्त टीम द्वारा मुख्य स्मैक सप्लाईकर्ता अभियुक्त नफीस पुत्र रईस निवासी मंसूरगंज इकरा मोबाइल साप के पास थाना दरगाह शरीफ को छावनी चौराहा से 106 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0स0 25/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट , मु0अ0स0 26/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तो को न्यायालय सदर रवाना किया गया।