उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने बेबी रानी मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

आगरा।शुक्रवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की आगरा और एटा जनपद इकाई ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की।प्रदेश में महिला शिक्षक संघ का निर्माण, एक वर्ष में शिक्षक संघ अपने किस मुकाम पर पहुँचा है और आगे की रणनीति से अवगत कराया गया। बेबीरानी मौर्य ने अपने वक्तव्य में समस्त प्रदेशऔर जनपद की कार्यकारणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और पूर्ण समर्थन अपनी तरफ से शिक्षक संघ को दिया। इसके लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा बेबीरानी मौर्य का आभार जताया।इस दौरान जिला अध्यक्ष रीनू वर्मा,सुधा अग्रवाल, आशा रानी, एटा जिला महामंत्री पारुल गुप्ता, डा ममता सागर, डा विमलेश भारती आदि उपस्थित रहे।