भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती छात्रों को ऊनी वस्त्र वितरण के साथ हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाई।


पालसोड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में प्राचार्य एम.के.पाटनी के नेतृत्व में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री, क्रांतीज्योती समाज में व्याप्त विभिन्न महिला विरोधी मान्यताओं के विरोध में अपना स्वर बुलंद कर ,महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा रची ,ऐसी महान समाजसेवीका सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले की जयंती विद्यालय में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाई गई।
� � � महान समाज सुधारक भारत में आधुनिक शिक्षा पद्धति की प्रथम शिक्षिका, नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, वंचितों के उत्थान हेतु आजीवन संघर्ष करने वाली, क्रांतीज्योती,सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य एम.के. पाटनी ,श्रीमती रमा शर्मा , रतन सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
� � � �सावित्रीबाई फुले जयंती पर महावीर पुस्तकालय वस्त्र वितरण समिति मंदसौर के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय के सभी छात्रों को ऊनी वस्त्र का वितरण किया। साथ ही गांव के दो जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में शिक्षक श्री कन्हैया लाल व्यास ने सावित्रीबाई फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आज मूल कर्तव्य दिवस है, कर्तव्यों की व्याख्या शिक्षक प्रहलाद सिंह शक्तावत व शपथ शिक्षक मुकेश जैन ने दिलाई। विद्यालय परिवार ने महावीर पुस्तकालय वस्त्र वितरण समिति मंदसौर द्वारा ऊनी वस्त्र वितरण पर आभार माना।
� � �आज ही 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं के टीकाकरण के कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उमंग के साथ टीका लगाया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अक्षरा जाटव, सलोनी चौहान, खुशी मालवीय ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।